गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच-टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार करीब 15 दिन पहले किशोरी के परिजनों ने बाणगंगा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के दोस्त राकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि सोनू बंजारा नामक महिला की मदद से किशोरी को बड़नगर निवासी संजय पाटीदार के पास भेजा गया, जहां दोनों की शादी भी करा दी गई थी।इसके बाद पुलिस ने बड़नगर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया।पैसे देने और साजिश रचने का आरोप-पुलिस रविवार रात किशोरी को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसे भी इस सौदे की रकम में से कुछ पैसे दिए गए थे। आरोप है कि उसे यह भी समझाया गया था कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद वह इंदौर लौट आए और संजय पाटीदार के घर से नकदी एवं सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग आए। इसके बाद सामान और रकम का आपस में बंटवारा करने की योजना थी।पांच लोग हिरासत में-पुलिस ने फिलहाल किशोरी, उसके दोस्त समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराध और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।