नीमच, ।शहर के नसीराबाद हाईवे रोड स्थित कैंट थाना क्षेत्र के गोल्ड कास्ट फैक्ट्री में सोमवार अब एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक देवानंद राम पिता छेदीराम उम्र 53 वर्ष निवासी गोपालगंज बिहार सोमवार सुबह फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसके पेट में अचानक तेज दर्द उठा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने बिना देर किए उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया । लेकिन चिकित्सको ने जांच की उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सीमेंट फैक्ट्री में मजदर की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत