जिले में ऑनलाइन ठगी करने के दो मामले दर्ज:धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज

मंदसौर। स्थानीय निलगर मोहल्ला खानपुरा निवासी महिला के साथ आरोपी महिला द्वारा ऑनलाईन बैंक फ्राड कर बैंक खाते से 70 हजार रू. निकालकर ठगी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादिया शहनाज पिता लियाकत हुसैन उम्र 42 वर्ष के साथ 2 जुलाई को दोप. 3 बजे से रात्रि 8 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना की रिपोर्ट मंदसौर कोतवाली पर फरियादिया ने आरोपी यास्मीन खातुन पति अरशद शाह निवासी मधुबनी विहार द्वारा फरियादी के साथ ऑनलाइन ठगी कर बैंक खाते से 70 हजार रू. निकलकर धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपियां के खिलाफ मंदसौर कोतवाली पर बीएनएस की धारा 318(4) में प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार एक अन्य मामला अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झावल निवासी श्यामलाल पिता रामकुंवर बागरी उम्र 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संजय शर्मा ने फरियादी के दस्तावेजों का उपयोग कर लोन लेकर उसके खाते से 20 हजार 584 रू. की धोखाधड़ी  की। पुलिस ने संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment