इंदौर। उषा नगर में रविवार सुबह बीजेपी नेता वीरेंद्र शेडगे की बिल्डिंग पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उनके ऑफिस का कांच टूट गया। वहीं, शाम को भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वीरेंद्र शेडगे के घर फिर पथराव किया जा रहा है।विवाद रात में डॉग घुमाने को लेकर शुरू हुआ था। दूसरा पक्ष भी बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है, जो पार्टी के दूसरे गुट से जुड़ा हुआ है।मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 का है। यहां बीजेपी नेता और मालिनी गौड़ के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र शेडगे रहते हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बिल्डिंग के बाहर गंदगी करने को लेकर डॉग मालिक और वीरेंद्र शेडगे के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई।वहीं, मालिनी गौड़ के रिश्तेदार लोकेंद्र राठौर के घर पर भी अज्ञात लोगों द्वारा कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया।
बीजेपी नेता की बिल्डिंग पर पथराव:डॉग घुमाने के विवाद के बाद पार्टी के दो गुट आमने-सामने