ऑनलाइन पेमेंट को लेकर सीएनजी पंप पर विवाद:बंदूक की बट से युवक पर हमला; केस दर्ज

इंदौर।भंवरकुआ में अवंतिका कंपनी के सीएनजी पंप पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के चलते कार सवार दो युवकों का स्टाफ से विवाद हो गया। इस दौरान मैनेजर ने मारपीट कर दी। वहीं, मौके पर मौजूद गार्ड ने बंदूक की बट से एक युवक के सिर पर हमला कर दिया। घायल युवक को उसका साथी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने बयान के आधार पर मैनेजर और सुरक्षा गार्ड को आरोपी बनाया है।भंवरकुआ पुलिस ने अनिमेष पुत्र अर्जुन राठौर, निवासी सी-द्वारकापुरी की शिकायत पर राजीव गांधी चौराहे स्थित अवंतिका पेट्रोल पंप के मैनेजर और गार्ड के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12:30 बजे अनिमेष अपने साथी भावेश कांटे के साथ कार में गैस भरवाने पंप पर पहुंचा था। गैस भराने के बाद ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के कारण उसकी पंप के मैनेजर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी।इसी दौरान वहां मौजूद गार्ड भी विवाद में शामिल हो गया। उसने अपनी बंदूक की बट से अनिमेष के सिर पर वार कर दिया। हमले में अनिमेष के सिर से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।इसके बाद भावेश अपने साथी को अन्नपूर्णा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना मिलने पर देर रात भंवरकुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।  फिलहाल मैनेजर और गार्ड  की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment