कोलकाता।पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा, ‘मैंने ममता बनर्जी के कहने पर TMC सांसद यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा।’ उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसी अफवाहों और अटकलों पर भरोसा न करे।गांगुली ने मीडिया हाउस को लेटर जारी कर कहा कि वे बिना सत्यता जाने खबर पब्लिश ना करें। दरअसल, 4 जून को बंगाल के अखबार आनंदबाजार पत्रिका ने दावा किया था कि ममता ने सौरव से कहा है कि वह यूसुफ को लोकसभा सीट छोड़ने के लिए मनाएं। ताकि ममता उपचुनाव के जरिए संसद पहुंच सकें।गांगुली ने लिखा, ‘ये सभी बातें पूरी तरह गलत हैं। ममता ने मुझे कभी भी यूसुफ तक कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा। न ही मैंने यूसुफ से इस तरह के किसी मैसेज को लेकर कभी संपर्क किया। मुझे राजनीति से कभी मतलब नहीं रहा।’
गांगुली बोले-यूसुफ पठान से ममता के लिए सांसदी छोड़ने नहीं कहा:मुझे राजनीति से मतलब नहीं