इंदौर।लसूडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में लगी आग के मामले में लसूडिया पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आग गाड़ी चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से लगी है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।दरअसल, शुक्रवार को लसूडिया इलाके के खालसा चौक के पास सुबह करीब 7 बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई थी। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको बाहर निकाला था।
गाड़ी-चार्जिंग में शॉर्ट-सर्किट से शोरूम में लगी थी आग रस्सियों के सहारे किया था रेस्क्यू, जांच जारी