–
उज्जैन। प्रि मानसून के तहत पिछले 5 दिनों में तीन बार बरसे बादलों से उमस भडक गई है। इसके साथ ही तापमान में भी अस्थिर स्थिति बनी हुई है। उमस भडकने से आमजन पसीना-पसीना हो रहा है और बेचैनी की शिकायत आम हो चली है। सूरज भी अपने रोद्र रूप में कोई नर्मी नहीं कर रहा है बादल बने हैं लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बराबर बढी हुई है।जून की शुरूआत होते ही प्रि मानसून की बारिश ने अपना रंग दिखाया है। इसके चलते प्रारंभिक 5 दिनों में ही अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से तापमान में अस्थिरता बनी है। उतार-चढाव का दौर कायम है । बादलों के बनने और बारिश न होने से उमस बराबर भडक रही है। इस उमस से आमजन बराबर बैचेनी और घबराहट का शिकार हो रहा है। इसके चलते लोग उल्टी एवं अन्य बिमारी का शिकार हो रहे हैं।बैचेनी एवं घबराहट बढी-पिछले 5 दिनों में 3 बार बारिश हुई है। इससे उमस भडक रही है। दिन में और रात को आमजन पसीने से तर हो रहा है। बैचेनी और घबराहट के शिकार लोग हो रहे हैं। ऐसे में उल्टी जैसी बिमारी भी लोगों को हो रही है। डाक्टर बताते हैं कि ऐसे समय में ढीले एवं सूती कपडे पहनना चाहिए। इसके साथ ही पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। यही नहीं इसके साथ अगर ज्यूस,नारियल पानी ले । धूप में संभव हो तो नहीं निकलें। घबराहट एवं बैचेनी अधिक होने पर कपडों को ढीला कर हवा वाले स्थान पर लेटें या बैठें। सामान्य स्थिति होने पर ही धूप में जाएं।