अभि तोमर हत्याकांड में मुख्य शूटर गिरफ्तार:पुलिस से बचने किया था सरेंडर; भागने में टूटे हाथ-पैर

इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में हुए अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी डिल्लू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभि तोमर को गोली डिल्लू ने अपनी रायफल से मारी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने भिंड में एक पुराने मामले में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के मुताबिक इंदौर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश में डिल्लू गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।

आरोपी पर भिंड, मुरैना में 3 दर्जन से अधिक केस-गुलाब बाग कॉलोनी में हुए इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी गुलशन यादव, गौरव जाटव और डिल्लू लहारिया की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस ने आरोपी डिल्लू की मदद करने के आरोप में उसके पिता राजेंद्र लहारिया और पत्नी प्रीति लहारिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डिल्लू उर्फ चंदन पर भिंड, मुरैना और आसपास के इलाकों में हत्या समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके फरार साथी गुलशन यादव और गौरव जाटव पर भी कई संगीन अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment