द्वारकापुरी मे देर रात दूसरी हत्या:पहले पारिवारिक विवाद मे ,दूसरे मे दोस्तो ने कर दी हत्या

इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार शाम एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ई-रिक्शा चलाने के साथ मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी हत्या देर रात श्रीराम नगर मैदान के यहां हुई। बताया जाता है कि आपसी विवाद मे दोस्तो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक पहले मामले मे मृतक का नाम हरीश (31) पुत्र नंदू कदम निवासी नार्थ मोहल्ला है। गुरुवार को परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान हरीश को चाकू लगा। इसके बाद उसकी पत्नी शीतल अपने तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंची और देवर पऊ, कल्ली और सास पुष्पा पर आरोप लगाए। बाद में हरीश को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस शीतल के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment