उज्जैन।उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 20 दिन पहले शुरू हुआ था। चौड़ीकरण में चल रहे कार्य के दौरान शनिवार को गणेश मंदिर के सामने एक विशाल पुराना पेड़ गिर गया।गनीमत रही की दो मजदूर और कुछ अन्य लोग वहां बाल-बाल बच गए। इसी पेड़ से लगा हुआ एक और विशाल पेड़ भी गिरने की स्थिति में है, अगर नगर निगम ने समय रहते उसे नहीं हटाया तो वो भी किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।दीवाल हटाते वक्त गिरा पेड़-शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक सती गेट रोड पर चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटाकर दुकानों का सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। सटी गेट चौराहे पर गणेश मंदिर के सामने शहनाई साडी सेंटर से लगे दो पुराने पेड़ो को लेकर कई बार व्यापारी निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा चुके थे। इसके बाद भी निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और आज करीब 70 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के दौरान वहां दो मजूदर कालू और बिस्किट काम कर रहे थे उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।कालू ने बताया की मशीन से दीवाल को गिरा रहे थे। इस दौरान अचानक पेड़ गिरा तो हमने कूदकर जान बचाई है, इधर आसपास के व्यापरियों ने बताया कि कई बार पेड़ को लेकर शिकायत कर चुके है अगर नगर निगम ने दूसरे पेड़ को नहीं काटा तो वो भी किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।