रेलवे फाटक के पास विस्फोटक सामग्री मिली:लोगों की सूचना पर पुलिस खंगाल रही cctv फुटेज

शाजापुर /उज्जैन।शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर खदान और ब्लास्टिंग कार्यों में किया जाता है।स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना-बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालत में रखी पेटियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।विशेषज्ञ टीम करेगी जांच-मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में बरामद सामग्री जिलेटिन रॉड जैसी प्रतीत हो रही है। फिलहाल सभी पेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। सामग्री की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो जांच के बाद रिपोर्ट देगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment