नई दिल्ली।राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, ‘यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।उन्होंने कहा, ‘भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है। सरकार ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है।’राहुल ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा- ऑपरेशन सिंदूर-नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया। इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया। बोले- राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। शाम 4 बजे वोटिंग होगी।
राहुल बोले- ऑपरेशन सिंदूर-नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान