हैदराबाद।तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि भाजपा भगवान राम का नाम तो लेती है, लेकिन असल में उनके लिए सबसे बड़ा सहारा और इकलौता भगवान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैं।रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बार-बार ओवैसी को मुद्दा बनाती है। अगर भाजपा के राजनीतिक इतिहास और बयानों का विश्लेषण करें, तो उनके लिए सिर्फ एक ही भगवान असदुद्दीन ओवैसी हैं।रेवंत रेड्डी के BJP पर तीन बड़े आरोप-भाजपा हर बार असदुद्दीन ओवैसी को खलनायक के रूप में पेश करती है। जब केंद्र और कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, तो अगर ओवैसी इतने बड़े विलेन हैं, उन्हें कंट्रोल क्यों नहीं किया जा रहा।-हर चुनाव में भाजपा ओवैसी को “अलादीन के चिराग” की तरह सामने रखकर वोट मांगती है। ओवैसी का नाम लेकर बार-बार चुनावी समर्थन मांगा जाता है।-धार्मिक भावनाओं को भड़काकर और किसी राजनीतिक दल या उसके नेताओं को नकारात्मक रूप में पेश कर राजनीति करना सही नहीं है। ये विचारधारात्मक कमजोरी है।
रेवंत रेड्डी बोले- BJP के लिए ओवैसी ही इकलौते भगवान:पार्टी राम का नाम लेती है,