6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक

लखनऊ। लखनऊ में कार से 6 लोगों को रौंदने वाला 12वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह गिरफ्तार हो गया है। इस हिट एंड रन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी गौरव बहुत तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि कार में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों किसी फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे।हादसे में नानी के साथ मार्केट गए 6 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।…

Read More

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक प्लान पुलिस करेगी क्राउड मैनेजमेंट, 40 मिनट में होंगे दर्शन

उज्जैन।महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप की मदद ली है। नववर्ष की तरह इस बार भी वाहनों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम मिलकर मैप रूट को नियंत्रित करेगी। जहां भीड़ अधिक होगी या पार्किंग फुल हो जाएगी, वह रास्ता या पार्किंग लोकेशन मैप पर दिखाई नहीं जाएगी, ताकि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जा सके।10 लोगों की टीम तैयार कर रही खास मैप-एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया…

Read More

फसल बचाने तार फेंसिंग में छोड़ा करंट, मासूम की मौत:खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव,

उज्जैन।उज्जैन से करीब 17 किमी दूर पिपलिया बिछा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के घर के पास एक किसान ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट वाली तार फेंसिंग कर रखी थी। खेलते समय बच्चा करंट वाले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पंवासा थाना प्रभारी गुमर सिंह मंडलोई ने बताया कि 11 वर्षीय अरकान शाह कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से…

Read More

एयरपोर्ट पर पिंजरे में फंसा सियार:रनवे के पास से पकड़ा , वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार पकड़ा गया, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रनवे और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। नियमित जांच के दौरान एक पिंजरे में…

Read More

पुलिस को देखकर छत से कूदा बदमाश:पैर फ्रैक्चर हो गया, चोरी के मामले में चल रहा था फरार

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाला एक बदमाश पुलिस की दबिश के दौरान पहली मंजिल से कूद गया। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार रात में पुलिस जवान उसे एक पुराने मामले में पकड़ने पहुंचे थे।एरोड्रम थाना पुलिस सहयोग नगर में चोरी के मामले में सुमित उर्फ घोंचू, पुत्र अशोक, निवासी सहयोग नगर को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने जब उसके घर पर आवाज लगाई तो वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाकर छिप गया। बाद में वह पहली मंजिल…

Read More

तितलियों से खेलते, झरने के नीचे नहाती दिखीं मोनालिसा

महाकुंभ गर्ल की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च; यूके-नेपाल में हुई शूटिंग महाकुंभ में माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनालिसा की फिल्म द डायरी आॅफ मणिपुर का ट्रेलर लॉन्च हो गया। ट्रेलर सिविल लाइंस के एक होटल में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की हीरोइन मोनालिसा, हीरो अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और डायरेक्टर सनोज मिश्रा मौजूद रहे। फिल्म में मोनालिसा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में लव स्टोरी और एक बेटी के संघर्षों को दिखाया गया है। मोनालिसा इसमें सेना के अफसर की बेटी का…

Read More

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने इस फॉर्मेट में 47वीं बार 200+ स्कोर का आंकड़ा पार किया। वहीं हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। 210 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर आॅलआउट हो गई। लगातार 10वीं जीत का रिकॉर्ड- भारत…

Read More

इंदौर में लारेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक : अस्पताल संचालक से कॉल पर 5 करोड़ फिरौती की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

ब्रह्मास्त्र इंदौर कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर किशनगंज क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल संचालक को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई है। धमकी भरा फोन सीधे अस्पताल संचालक के बेटे को किया गया, जिसके बाद परिवार और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और साफ शब्दों में पांच करोड़ रुपये की मांग की। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी मिलते ही…

Read More

बेंगलूरू में सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेंगलूरू के होसकोटे के पास शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहली की ओर जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि शुरूआती टक्कर के बाद रवश् का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक कैंटर वाहन से टकरा…

Read More

कुबेरेश्वर में कथा कल से रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे

ब्रह्मास्त्र सीहोर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा से पहले प्रशासन ने 12 फरवरी से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। पहले दिन भीड़ सीमित रही। आयोजन से दो दिन पहले ही करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। विठ्ठलेश सेवा समिति ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी से 15 मार्च तक रुद्राक्ष वितरण बंद रहेगा। महोत्सव (14 से 20 फरवरी) के दौरान भी वितरण नहीं होगा। निर्णय भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।…

Read More