जहरीला पदार्थ खाने के बाद जीजा को किया फोन

उज्जैन। बड़ोद के ग्राम फूलखेड़ी से गुरुवार-शुक्रवार रात जीवन पिता गंगाराम 31 साल को उज्जैन लेकर आ रहे थे, आगर रोड मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही जीवन की मौत हो गई, डॉक्टर ने चेकअप किया और मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो सामने आया कि जीवन ने जहरीला पदार्थ खाया था, हालत बिगड़ने पर उसने अपने जीजा जगन्नाथ को मोबाइल पर कॉल किया था, जीजा उसे तलाशते हुए गांव से बड़ोद तक पहुंचे थे। जहां जीवन बेसुध हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि जीवन की पत्नी की छह माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी उसके बाद से जीवन तनाव में रहने लगा था। पुलिस के अनुसार मार्ग डायरी जांच के लिए बड़ोद थाना पुलिस को भेजी जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment