कुबेरेश्वर में कथा कल से रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे

ब्रह्मास्त्र सीहोर

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा से पहले प्रशासन ने 12 फरवरी से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। पहले दिन भीड़ सीमित रही। आयोजन से दो दिन पहले ही करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। विठ्ठलेश सेवा समिति ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी से 15 मार्च तक रुद्राक्ष वितरण बंद रहेगा। महोत्सव (14 से 20 फरवरी) के दौरान भी वितरण नहीं होगा। निर्णय भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। सुरक्षा के लिए 1235 जवान तैनात किए गए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment