पुलिस को देखकर छत से कूदा बदमाश:पैर फ्रैक्चर हो गया, चोरी के मामले में चल रहा था फरार

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाला एक बदमाश पुलिस की दबिश के दौरान पहली मंजिल से कूद गया। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार रात में पुलिस जवान उसे एक पुराने मामले में पकड़ने पहुंचे थे।एरोड्रम थाना पुलिस सहयोग नगर में चोरी के मामले में सुमित उर्फ घोंचू, पुत्र अशोक, निवासी सहयोग नगर को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने जब उसके घर पर आवाज लगाई तो वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाकर छिप गया। बाद में वह पहली मंजिल से भागने के लिए कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।इसके बाद पुलिस देर रात उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक सुमित उर्फ घोंचू थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर पहले से मारपीट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।लाउडस्पीकर पर सुनाया जिलाबदर का आदेश-खजराना के शातिर बदमाश शाहरुख उर्फ गोलू, पुत्र जब्बार, निवासी अशरफी नगर, थाना खजराना, इंदौर के विरुद्ध पुलिस आयुक्त ने राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 6 माह की अवधि के लिए इंदौर एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का जिलाबदर आदेश जारी किया है।गुरुवार को उसके घर के आसपास के इलाके में लाउडस्पीकर के माध्यम से यह आदेश सुनाया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment