दिवंगत आरक्षक के पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति

उज्जैन। पुलिस विभाग में वर्षों तक आरक्षक के पद पर कर्तव्य के साथ ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले आरक्षक मुकेश रावल का आकस्मिक निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा एक बार फिर मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुरूप स्वर्गीय आरक्षक मुकेश रावत के पुत्र रोहित रावत को जिला पुलिस बल उज्जैन में आरक्षक (जीडी) पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय मुकेश जी रावत ने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वे एक सजग, कर्मठ एवं समर्पित पुलिस अधिकारी थे, जिनका जनसुरक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। उनका सेवा भाव पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनके सुपुत्र रोहित रावत का पुलिस परिवार में सम्मिलित होना भावनात्मक गर्व एवं परंपरा की निरंतरता का प्रतीक है। यह क्षण इस बात को दर्शाता है कि पुलिस संगठन अपने प्रत्येक सदस्य एवं उनके परिवार के साथ सदैव संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ा रहता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment