अयोध्या की यात्रा कर ट्रेन से लौटे वृद्ध की मौत

उज्जैन। भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा संजर के रहने वाले 68 वर्षीय चंदर 5 दिन पहले अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए थे, उनके गांव के आसपास के कुछ लोग भी मिल गए थे। सभी ने साथ दर्शन किए और शुक्रवार को वापस ट्रेन से उज्जैन लौटे। प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर आते समय ब्रिज के समीप लिफ्ट के पास वृद्ध चंदर गश खाकर गिर पड़े, उनके साथ ग्राम मलोडा का रहने वाला भेरूलाल था, वह जीआरपी की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, आशंका जताई गई कि दिल का दौरा पड़ने से वृद्ध की मौत हुई है। जीआरपी ने परिजनों की जानकारी पता कर सूचना दी, देर शाम पुत्र अस्पताल पहुंच गया था। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाई है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment