बेंगलूरू में सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेंगलूरू के होसकोटे के पास शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहली की ओर जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि शुरूआती टक्कर के बाद रवश् का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक कैंटर वाहन से टकरा गया। इसके बाद एक और कार भी हादसे में फंस गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment