भारतीय कारोबारी की फार्मा फैक्ट्री पर हमला:रूस ने ड्रोन से निशाना बनाया, 1 की मौत; 400 करोड़ का नुकसान

 कीव।रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में भारतीय कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर ड्रोन से हमला किया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और इसका ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कंपनी को कम से कम 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।हमले के बाद फैक्ट्री वाले इलाके से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या आगे बदल सकती…

Read More

लखनऊ में बाढ़, 10 हजार लोगों का पलायन: राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों से मानसून की विदाई

लखनऊ।यूपी में बारिश रुक गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं।बिहार में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:बोले- ये बीजेपी का हथियार हैं, इस्तीफा मांगा

मुंबई।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने जॉइंट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला।उद्धव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए SIR को रद्द किया जाए। सरकार किसकी बनेगी, ये फैसला जनता को तय करना है, चुनाव आयोग को…

Read More

इंडक्शन की पिन लगाते समय महिला को लगा करंट:परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इंदौर।खुड़ैल क्षेत्र में शनिवार रात इंडक्शन चूल्हे का प्लग सॉकेट में लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।चीख सुनकर पति और भांजा किचन में पहुंचे-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सुनीता चौहान (30) के रूप में हुई है। शनिवार रात वह खाना बनाने किचन में गई थी। इसी दौरान इंडक्शन चूल्हे की पिन सॉकेट में लगाते समय उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गई।सुनीता की…

Read More

पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाला मेडिकल के बाद फिर भागा:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को दिया धक्का

इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने का मामला सामने आया है। एमवाय अस्पताल से मेडिकल परीक्षण करवाकर लौटते समय मोटरसाइकिल बंद होने पर आरोपी अनुज मीणा ने प्रधान आरक्षक राजकुमार को धक्का दिया और हथकड़ी समेत अंधेरे में भाग गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे रात में ही पकड़ लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से भागने की एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिसकर्मियों को मारी थी टक्कर-संयोगितागंज थाने में दो दिन पहले अनुज मीणा निवासी ग्राम कोलारी, खातेगांव, जिला देवास, हाल…

Read More