करियर गाइडेंस सेमिनार में किया विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक

महिदपुर। नागोरी पब्लिक स्कूल, में 23 नवंबर को शाहीन एकेडमी, इंदौर (नीट कोचिंग) द्वारा करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार दानिश मुश्ताक सर द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अलीमुद्दीन  सर, लुकमान हुसैन नागौरी पूर्व पार्षद, हसीब अहमद सर एवं स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा । सेमिनार में विद्यार्थियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने, नीट परीक्षा की तैयारी, पढ़ाई की सही रणनीति, समय प्रबंधन एवं भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शाहीन अकादमी द्वारा आयोजित ’13 दिसंबर 2026 को होने वाली शाहीन टैलेंट सर्च एग्जाम की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। बताया गया कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत, 75 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। साथ ही, उन्हें नीट की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं अवसरों के बारे में भी बताया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करना तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा प्रदान करना रहा। यह जानकारी लुकमान नागौरी ने दी ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment