कांग्रेस के आंदोलन के बाद जगा लोकनिर्माण विभाग

पिपलीया मंडी।लुनाहेड़ा फंटे से लसूड़िया राठौर तक कि सड़क गड्डो में तब्दील होचुकी थी ग्रामवासी लगातार गड्डो में तब्दील सड़क पर मरम्मत की मांग कर रहे थे।गांव के महेश सेन ने सड़क की समस्या से जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा को अवगत कराया था।
                                       इसके बाद शर्मा एवं मालेचा ने सड़क में होरहे गड्डो में अनूठा प्रदर्शन कर नारियल अगरबत्ती फूलमाला चढ़ाकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रधांजलि भी अर्पित कर अधिकारियों से सड़क को जल्दी ठिक करने की मांग की थी।उसके बाद विभाग कुम्भकर्णीय नींद से जगा ओर मंगलवार को प्रातः 11 बजे से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुवा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment