उज्जैन। पति के शनिवार रात नाइट ड्युटी पर जाते ही पत्नी ने फांसी लगा ली। डेढ़ साल का पुत्र रोतने लगा, सास को रोने की आवाज सुनाई दी तो वह कमरे में पहुंची, उसने बहू को पंखे से फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
ग्राम आकासौदा में रहने वाला सुरज बैरागी होटल में काम करता है। शनिवार को उसकी नाइट ड्युटी होेने पर रात 10 बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी रोशनी बैरागी 25 साल ने कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। 11 बजे के लगभग रोशनी के मासूम बेटे के रोने की आवाज सुरज की मां पवित्रा बैरागी की सुनाई दी तो वह रोशनी के कमरे में पहुंची। जहां उसने फंदे पर लटका देखा। पवित्रा बैरागी ने अपने पति और पुत्र को मामले की जानकारी दी। आसपास के लोगों की मदद से रोशनी को नीचे उतारा गया और चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिंतामण थाना पुलिस को सूचना मिली तो मामले में मर्ग कायम किया गया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पति सूरज ने बताया कि ड्युटी जाने से पहले रोशनी ने उसके साथ खाना खाया था। उस दौरान तक सबकुछ ठीक था। ऐसा नहीं लगा था कि रोशनी खौफनाक कदम उठा लेगी। उसका मायके बीना के पास है। बताया जा रहा था कि रोशनी के फांसी लगाने की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी उज्जैन पहुंच गये थे। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जायेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
हरसोदन में बुजुर्ग भी फंदे पर मिला
पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम हरसोदन में रहने वाला बुजुर्ग हजारीलाल पिता भंवरलाल 80 साल भी घर के पीछे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर घटनास्थल से शव को चरक अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात में कब घर से बाहर निकलकर फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की बात कहीं गई है।
पति के ड्युटी पर जाते ही पत्नी ने लगाई फांसी