दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को ब्लॉक करने के मामले में संसदीय समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। यदि वे तय समय में माफी नहीं मांगते तो मेटा को मिलने वाली सुरक्षा और कानूनी छूट वापस ली जा सकती है।इसी मामले में आईटी मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दो दिन की बैठक भी हो रही है। …
Read MoreDay: August 5, 2026
छात्रा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सहेली को ब्लैकमेल किया: धमकियां दी, एफआईआर दर्ज
इंदौर। खजराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और धमकाने के आरोप में एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा अपनी पूर्व की क्लासमेंट को अश्लील मैसेज भेज रही थी और आवाज बदलकर ऑडियो कॉल के जरिए धमकियां भी दे रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पहले साइबर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी छात्रा रिया तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई…
Read Moreफार्मासिस्ट के घर EOW का छापा: दवाओं में गड़बड़ी के आरोप, आय से 108% अधिक संपत्ति
इंदौर।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल (MYH) में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ है। छानबीन सुबह 8 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक चली।कार्रवाई पूरी करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आवश्यक दस्तावेज अपने साथ…
Read Moreरिमांड पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चेन चुराने वाली
उज्जैन। सावन माह के पहले सोमवार पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चार महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र चोरी हो गये थे। चोरी में शामिल एक महिला को लोगों की मदद से पकड़ा गया था, जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। बाबा महाकाल के दर्शन करने सोमवार को 7 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक नगरी में आये थे। आस्था की भीड़ में बदमाश भी शामिल थे। हरसिद्धी मंदिर के पास सुबह के समय चार महिला श्रद्धालु अनिता पति घनश्याम, आरती पति…
Read Moreधार्मिक नगरी में आई थी हरियाणा-राजस्थान की गैंग सावन में भीड़ के बीच वारदात करने का था मकसद
उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी धार्मिक नगरी में सावन माह की शुरूआत होने पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही है। इसी का फायदा उठाकर वारदात करने के मकसद से हरियाणा-राजस्थान गैंग उज्जैन आई थी। पुलिस ने गैंग के 19 महिला-पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के आसपास और सवारी के दौरान वारदात होने की पूर्व से आशंका थी, जिसके चलते पुलिस संदिग्धों पर पहले…
Read Moreलाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहनों से वसूला जुर्माना,कार में लगा जीपीएस बंद करने पर मारा चाकू
उज्जैन। यातायात पुलिस द्वारा अनाधिकृत तरीके से वाहनों पर लाल-नीली बत्ती लगाने के साथ हूटर लगाकर वाहन दौड़ने वाले चालकों के खिलाफ 1 से 10 अगस्त विशेष चालानी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सूबेदार इंद्रपालसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान अनाधिकृत रूप से लाल-नीली पुलिस जैसी फ्लैशर लाइट लगाकर वाहन चलाने वाले से मोटरयान अधिनियम की धारा 108 में 3 हजार का चालान कर शुल्क वसूला गया। शासकीय स्टिकर/मोनोग्राम का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ धारा 114 में…
Read Moreकई प्रीपेड बूथ बंद, ऑटो-ई रिक्शा चालकों की मनमानी फिर बढ़ी रेट लिस्ट गायब, श्रद्धालुओं से तय किराए से कई गुना अधिक वसूल रहे किराया.. महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाली सवारियों को ही दी जा रही प्राथमिकता
उज्जैन। महाकाल नगरी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी एक बार फिर बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन, देवास गेट और महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में यात्रियों को निर्धारित किराए पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए प्रीपेड बूथ अब अधिकांश स्थानों पर बंद पड़े हैं। कई बूथों पर ताले लटके हैं, जबकि बाहर लगी किराया सूची (रेट लिस्ट) भी हटा दी गई या मिटा दी गई है। इसका सीधा नुकसान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उठाना पड़ रहा है, जिनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। सावन माह…
Read More