इंदौर। खजराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और धमकाने के आरोप में एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा अपनी पूर्व की क्लासमेंट को अश्लील मैसेज भेज रही थी और आवाज बदलकर ऑडियो कॉल के जरिए धमकियां भी दे रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पहले साइबर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी छात्रा रिया तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई हुई थी। इसके बाद उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक फर्जी अकाउंट से अश्लील और आपत्तिजनक संदेश आने शुरू हो गए। शुरुआत में पीड़िता ने इन संदेशों को नजरअंदाज किया।मां और होने वाली सास को भी बनाया निशाना-कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता की मां और होने वाली सास के बारे में भी आपत्तिजनक बाते करते हुए मैसेज भेजे। लगातार मिल रहे मैसेज से पीड़िता को संदेह हुआ कि यह हरकत कोई परिचित व्यक्ति कर रहा है। इसी दौरान उसी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से ऑडियो कॉल भी आया, जिसमें कॉल करने वाले ने युवक की आवाज निकालकर बात की और धमकियां दीं।
छात्रा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सहेली को ब्लैकमेल किया: धमकियां दी, एफआईआर दर्ज