जब्त एमडी और अफीम मामले में 7वां आरोपी बाबू सिंधी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 7 मई को पुलिस ने दावतखेड़ी निवासी इमरान पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। आरोपी इमरान को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ…

Read More

जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत 

ब्यावरा।राजगढ़ जिले के जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित मोहनपुरा पंप हाउस के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बताया जाता है कि एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकल एमपी 04 क्यू ए 5771 को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकल पर सवार बांसखेड़ी निवासी 30 वर्षीय मांगीलाल पिता रायसिंह तंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।…

Read More

पोल पर काम कर रहे ठेकाकर्मी की मौत: परमिट पर दावे -अलग; कंपनी नेअनाधिकृत व्यक्ति बताया

देवास।देवास में रविवार को टाटा चौराहे के पास बिजली के पोल पर काम करते समय एक ठेका कर्मी की 11 केवी करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान काछी गुराड़िया निवासी गौरीशंकर कुशवाह (21) के रूप में हुई है।                                                                               वह एक ठेकेदार के माध्यम से अपसोर कंपनी में कार्यरत…

Read More

जमीन अधिग्रहण विरोध में ट्रैक्टर लेकर निकले किसानों पर वाटर कैनन चलाया: कूच से पहले रोका जमीन अधिग्रहण विरोध में ट्रैक्टर लेकर निकले

देवास।इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर करणी सेना परिवार और किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टरों के साथ भोपाल कूच का ऐलान किया था। किसानों के रवाना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस और प्रशासन ने उन्हें शिप्रा चौराहे पर रोक दिया।किसानों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। आंसू गैस के गोले दागे गए।…

Read More

गुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई न करने और लापरवाही पर TI, ASI ‌और हेड कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

रतलाम।रतलाम एसपी अमित कुमार ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई देवेंद्रसिंह सेंगर और डीडी नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्रसिंह चौहान को लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने को इस कार्रवाई का एक कारण माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी को लाइन अटैच किए जाने के पीछे भाजपा जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी चर्चा में है।भाजपा पार्षद ने की थी…

Read More

पोस्टल असिस्टेंट के पति के शव पर सस्पेंस : बेटी ने कहा- नहीं पहचानती; DNA रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी (45) के शव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर शव के साथ मिले आधार कार्ड और सुसाइड नोट के आधार पर पिता सीताराम सैनी और भाई चित्रेश सैनी ने इसके अखिलेश होने की पहचान की है।वहीं, पुलिस वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर ही इसकी पुष्टि करने की बात कह रही है। उसे DNA जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। ये रिपोर्ट आने में करीब 10 दिन लग सकते हैं।दरअसल, 11 जुलाई को…

Read More

बाइक-सवार पर हमला करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:250 CCTV फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस

इंदौर।बाइक सवार पर डंडे से हमला कर उसे घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी, जिसके बाद उनका सुराग मिला।एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को फरियादी निखिल (22) पुत्र विनोद पाटिल, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, ड्यूटी खत्म कर बाइक से सत्यसाई चौराहे से अपने घर जा रहा था।  अलसुबह करीब 4 बजे जब वह बर्फानी धाम स्थित पानी की टंकी…

Read More

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित: नियम विरुद्ध खुले देशी -अंग्रेजी शराब के ठेके

राजगढ़-ब्यावरा।देश में महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है परंतु केंद्र एवं राज्य सरकारे महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं है। देश कर्ज में डूबा हुआ है और अंध भक्त पुन: सत्ता पाने के लिए अभी से साम दाम दंड भेद की नीति अपनाने लगे हैं। अंध भक्तों को यदि छोड़ दिया जाए तो शेष बचे लोगों को मंदिरों के दान-पात्र और वोटिंग मशीन का अंतर समझ में आने लगा है।सरकार की निरंकुश्ता को देखते हुए ऐसा प्रतीत होने लगा कि मानो देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं, लोग अपने…

Read More

देश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, ; राजस्थान में तापमान 41° पार

नई दिल्ली।इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी…

Read More

अमेरिका का ईरान पर लगातार 9वीं रात हमला:तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगी

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका ने सोमवार को लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।हमलों के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान की तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मिसाइल परिसर में अमेरिकी हमलों के बाद आग भड़क उठी। इस मिसाइल फील्ड को इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स चलाती है। इसी बीच CENTCOM ने बताया कि उत्तरी इराक में…

Read More