इंदौर।बाइक सवार पर डंडे से हमला कर उसे घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी, जिसके बाद उनका सुराग मिला।एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को फरियादी निखिल (22) पुत्र विनोद पाटिल, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, ड्यूटी खत्म कर बाइक से सत्यसाई चौराहे से अपने घर जा रहा था। अलसुबह करीब 4 बजे जब वह बर्फानी धाम स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा, तो सड़क पर पड़ी एक ईंट को बाइक पर बैठे-बैठे पैर से हटाने लगा। तभी सामने से बाइक पर आए तीन बदमाशों में से एक ने उसके मुंह पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक-सवार पर हमला करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:250 CCTV फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस