जब्त एमडी और अफीम मामले में 7वां आरोपी बाबू सिंधी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 7 मई को पुलिस ने दावतखेड़ी निवासी इमरान पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। आरोपी इमरान को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नामों का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में इमरान सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसी कड़ी में पुलिस ने जनकुपुरा (कोलगर गली) निवासी 53 वर्षीय परमानंद उर्फ बाबू सिंधी पिता ईश्वर सिंधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment