ब्यावरा।राजगढ़ जिले के जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित मोहनपुरा पंप हाउस के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बताया जाता है कि एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकल एमपी 04 क्यू ए 5771 को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकल पर सवार बांसखेड़ी निवासी 30 वर्षीय मांगीलाल पिता रायसिंह तंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ब्यावरा से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी रास्ते में एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना की जांच कर रही।
जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत