अमेरिका का ईरान पर लगातार 9वीं रात हमला:तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगी

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका ने सोमवार को लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।हमलों के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान की तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मिसाइल परिसर में अमेरिकी हमलों के बाद आग भड़क उठी। इस मिसाइल फील्ड को इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स चलाती है।

इसी बीच CENTCOM ने बताया कि उत्तरी इराक में बिना फटे ईरानी ड्रोन को नष्ट करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। एक अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही जंग में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment