इंदौर। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों के हाथ-पैर में पट्टी बंधी थी। लेकिन जब उनको जेल भेजा जा रहा था, तब उनके हाथ-पैर में पट्टी नहीं थी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है।मामला हीरानगर थाना इलाके का है, जहां 23 जुलाई को कार और बाइक की टक्कर के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था।
मामले में पुलिस ने शोभित साक्यवार, निक्की अहिरवार, ओम उर्फ देवाय और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला गया।इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए। देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेल गेट के बाहर खड़े आरोपियों को पटि्टयां बंधी नहीं दिखीं। वे पास ही दीवार किनारे पड़ी थीं।