शुजालपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने वेस्ट मटेरियल से आकर्षक सकोरे तैयार किए तथा जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल संरक्षण के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करते हुए सुंदर सकोरे बनाए। बाद में इन्हें महाविद्यालय के बोटैनिकल गार्डन में पशु.पक्षियों के लिए बांधा गया, ताकि गर्मी में उन्हें पानी उपलब्ध हो सके। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देती है। जल संरक्षण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में राधिका राठौर प्रथम, निसर्ग गायकवाड द्वितीय एवं पायल पुरबिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने जल संकट, संरक्षण के उपाय एवं जनजागरूकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इसी क्रम में सकोरा सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पायल पुरबिया प्रथम,नौवेद्य गायकवाड द्वितीय एवं निसर्ग गायकवाड तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागियों की रचनात्मकता की निर्णायकों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रवीणा धारीवाल ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और छोट-.छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
स्वयंसेवकों न वेस्ट मटेरियल से बनाए सकोर जल संरक्षण पर विद्यार्थियों ने रखे विचार