युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 10 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन-

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सिविल अस्पताल रोड स्थित सिटी पार्क में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया और पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के पुराना एबी रोड के दोनों ओर करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए गुणवत्ताविहीन पेवर्स में भारी भ्रष्टाचार हुआ जिसकी जांच की मांग करते हुए शहर में घटिया नाली निर्माण कार्य, प्रदूषित अजनार नदी के शुद्धिकरण, सरकारी पैसों की बंदरबाट और उसके दुरुपयोग को रोकने, नगर पालिका की नाकामियों और सरकार की उदासीनता से शहर में गहराता पेयजल संकट, मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार, ठेकेदारों के भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भाई भतीजावाद, जिले के सबसे गंदा शहर होने से आम नागरिक परेशान, 50 प्रतिशत से अधिक लाडली बहनो को योजना का लाभ नहीं मिल रहा लाडली बहनों को 3 हजार रुपये दिए जाए, आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था की जाये शहर में पार्किंग, यातायात, स्टेट लाइट आदि अनेक मुद्दों को लेकर स्थानीय पीपल चौराहे पर आगामी 10 अप्रैल शाम 4 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियवृत सिंह खींची के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन के साथ स्थानीय नगर पालिका परिषद का गहराव किया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment