सड़क चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन: रहवासी बोले-हमारे घर तोड़ने से पहले विकल्प दें

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सरस्वती नगर के रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। एम.आर. 4 रोड स्थित कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।बुधवार को निगम गेट सभी इकट्‌ठा हुए फिर रहवासियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘हमारे घर मत तोड़ो, न्याय करो’ की मांग उठाई और नगर निगम में आवेदन भी सौंपा। टीएंडसीपी एनओसी से हुआ था नियमितीकरण-रहवासियों ने बताया कि 2018 में कॉलोनी का नियमितीकरण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एनओसी के आधार पर किया गया था। उस समय 45 मीटर चौड़ी सड़क का प्रावधान रखा गया था, साथ ही कॉलोनी की सीमा सुरक्षित रखने की बात कही गई थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment