सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तहसील स्तर पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

महिदपुर। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निदेर्शानुसार ब्लाक कांग्रेस महिदपुर, झारड़ा, गोगापुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के आव्हान पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन स्थानीय आम्बेडकर चैक पर आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश जैन बोस ने शासन प्रशासन को कड़े शब्दों में आगाह करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिलों को लेकर किसानों व आम उपभोक्ताओं के साथ जो ज्यादती की जा रही उसे तुरंत रोका जाए, किसान उपज की खरीदी प्रारंभ होने पर बिजली बिल जमा कर पाएंगे। जबकि सरकार द्वारा उपज खरीदी की तारीख बार बार बढ़ाई जा रही है। बोस ने आगे कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आमजन महंगाई की मार से पहले से ही प्रभावित हैं उस पर मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि करके एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी करके जनता का जीना कठिन कर दिया है। साथ ही पेट्रोल डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आमजन परेशान है। धरना आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे को दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment