सुसनेर। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत जिले से चयनित 50 यात्रियों का जत्था सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। सुसनेर से श्रद्धालुओं को पहले आगर के लिए रवाना किया गया जिसके बाद आगर से उज्जैन के लिए रवाना हुए। जहां से वे विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए प्रस्थान किया। यात्रियों की वापसी 11 मई को होगी। इस अवसर पर मुकेश हरदेनिया, कालू सिंह नाहरखेड़ा, शिवम शर्मा आदि का भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, युगल किशोर परमार, भाजपा नेता कमल गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उत्साहपूर्वक रवाना किया गया।
सोमनाथ यात्रा के लिए सुसनेर से श्रद्धालु उज्जैन रवाना