सारंगपुर। भाजपा की जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पद यात्रा सारंगपुर विधानसभा के भाजपा मंडल सारंगपुर मे राज्य मंत्री डॉ गौतम टेटवाल के सानिध्य में महिला शक्ति वंदन अधिनियम पारित ना होने के विरोध में आक्रोश पदयात्रा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी ने एक स्वर में नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि महिलाओं के अधिकारों के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का अद्भुत उत्साह और संकल्प देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला शक्ति वंदन अधिनियम की जिला संयोजिका नीलम सक्सेना, नगर पालिका उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल महामंत्री भावना निलेश वर्मा, माधवी परमार, जिला मंत्री कमलाबाई जाटव, जिला मंत्री मनोहर सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, महिला मंडल अध्यक्ष आशा व्यास, मंडल महामंत्री कमल राठौर, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, अनिता सतीश गिरजे, मोहन लववंशी, भूपेंद्र जोशी अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओ एवं मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन मंडल महामंत्री भावनानिलेश वर्मा ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने माना।
भाजपा की जन आक्रोश महिला सम्मेलन एंव पद यात्रा संपन्न हुई