सारंगपुर। सारंगपुर सहित शाजापुर जिले से गुजरे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर शाजापुर के पास गुरूवार को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम में किया गया जिसमें सारंगपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय के नेतृत्व में शामिल हुए। गुरूवार सुबह गोपालपुरा में एकत्रित होकर कांग्रेसजन शाजापुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रर सिंह सौंधिया, पूर्व विधायक हेमराज कलपोनी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदीप सादानी, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, बनवारी मालवीय, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी, निजाम कुरैशी, जपं सदस्य घनश्याम मालवीय, बाबू पटेल, युकां नेता अभय सिसोदिया, किसान नेता कमल सिंह राणा, रामबाबू सेन आदि उपस्थित थे।
पूर्व विधायक मालवीय ने कहा कि यह बडा प्रदर्शन किसानों को फसल के उचित दाम, कर्ज राहत और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी दिलाने, व्यवस्थित गेहूं खरीदी, फसलों की उचित दामों की मांग को लेकर किया गया। सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बडी संख्या में किसान शाजापुर पहुंचे थे। इस आंदोलन में हजारों कार्यकतार्ओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड रहा।
देवास। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर किसानों की मांगों को लेकर एक बड़ा चक्का जाम आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी संजय दत्त पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत देवास जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में देवास जिले के सैकड़ो किसानों ने आंदोलन में भाग लिया। सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों के साथ आज छलावा कर रही है हमारा आंदोलन विभिन्न स्तर में जब तक आयोजित किया जाएगा जब तक किसानों के साथ प्रदेश की मोहन यादव सरकार न्याय नहीं करती।