हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग कार्य में मिसाल, चार प्रगणक सम्मानित

सुसनेर। जिले में संचालित जनगणना कार्य के दौरान सुसनेर ब्लॉक के चार प्रगणकों ने उत्कृष्ट कार्य कर नई मिसाल पेश की है। हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग (ऌछइ) कार्य को मात्र 5 दिन में पूर्ण कर इन प्रगणकों ने प्रशासन को भी प्रभावित किया। उल्लेखनीय उपलब्धि पर तहसीलदार रामेश्वर दांगी द्वारा सभी प्रगणकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित प्रगणकों में भेरूलाल ओसारा, सतीश उपाध्याय, शिवलाल ओसारा एवं ब्रजमोहन जांगड़े शामिल हैं। चारों प्रगणकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले ऌछइ कार्य पूर्ण किया। भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना 2027 के अंतर्गत 34 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जा रही है, जिसे इन प्रगणकों ने रिकॉर्ड समय में पूरा कर जिले में अलग पहचान बनाई है। प्रशासन ने इस उपलब्धि को अनुकरणीय बताते हुए अन्य कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही है। कार्यक्रम के दौरान तहसील कार्यालय से राजेंद्र राजपूत, योगेश जादमे एवं पटवारी शिव पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment