साइबर फ्रॉड की राशि से गोल्ड खरीदने का नर्मदापुरम के ठगों ने भोपाल में 4 ज्वेलर्स से खरीदा था सोना

उज्जैन। साइबर ठगी की राशि से गोल्ड खरीदी करने वाले 3 ठगों को माधवनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तीन ज्वेलर्स से ठगों द्वारा की गई खरीदी के बाद उन्हे खाते होल्ड हो गये थे। उज्जैन पुलिस की जारी विवेचना के दौरान भोपाल में भी चार ज्वेलर्स से गोल्ड खरीदी में साइबर फ्रॉड की राशि का उपयोग होना सामने आया है। अब भोपाल पुलिस ठगों से पूछताछ के लिये उज्जैन आयेगी।
18 जून को माधवनगर थाना पुलिस की हिरासत में आये साइबर फ्रॉड की राशि से गोल्ड की खरीदी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय ठगों कशिश पिता सुनील, राहुल उर्फ शानू पिता अरुण और अनिमेश उर्फ अनुराग उर्फ अन्नी पिता अभय निवासी नर्मदापुरम का खुलासा एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया था। ठगों ने 6 जून को घासमंडी चौराहा स्थित डीपीके गोल्ड शोरूम से 95 हजार का गोल्ड खरीदा था। क्यूआर कोड के माध्यम से साइबर फ्रॉड की राशि का ट्रांजेक्शन गोल्ड शोरूम के खाते में किया गया था। कुछ समय बाद गोल्ड शोरूम का खाता होल्ड हो गया थ। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। ठगों ने डीपीके गोल्ड शोरूम के साथ उज्जैन में महावीर ज्वेलर्स और महेश्वरी गोल्ड से भी गोल्ड की खरीदी कर साइबर फ्रॉड की राशि क्यूआर कोड से ट्रांसफर की थी। माधवनगर पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। इस दौरान पता चला था कि तीनों ने साथियों की मदद मोहम्मद नासिर जिला नागौर (राजस्थान) से ठगी 2.88 लाख की राशि से 91 हजार का गोल्ड महावीर ज्वेलर्स से खरीदा था। वहीं पंजाब के सुरिंदरसिंह के साथ किये साइबर फ्रॉड की राशि 95 हजार से गोल्ड की खरीदी का उपयोग डीपीके ज्वेलर्स पर किया। महेश्वरी ज्वेलर्स से खरीदा गया 92 हजार का गोल्ड उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले मनोज कुमार से किये फ्रॉड 99 हजार से खरीदा है। पुलिस ने रिमांड खत्म होेने तीनों को जेल भेज दिया था, वहीं साथियों की तलाश में एक टीम दिल्ली रवाना की है। माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि ठगों के गिरफ्त में आने के बाद सामने आया कि जून माह के प्रथम सप्ताह में तीनों ठग भोपाल में हबीबगंज थाना क्षेत्र के नुपूर ज्वेलर्स, सोनी ज्वेलर्स और कोलार थाना क्षेत्र के आरबी ज्वेलर्स के साथ गणेश ज्वेलर्स से भी गोल्ड की खरीदी साइबर फ्रॉड की राशि से कर उज्जैन आये थे। भोपाल में चारों ज्वेलर्स के खाते होल्ड है, उन्होने साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों के उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आने पर मंगलवार को भोपाल हबीबगंज थाना पुलिस ने भी ठगों के खिलाफ 2 मामले दर्ज कर लिये। अब भोपाल पुलिस पूछताछ के लिये उज्जैन आयेगी।
ठगों की जमानत याचिका हुई खारिज
पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद केन्द्रीय जेल भेजे गये ठगों ने मंगलवार को जमानत याचिका न्यायालय में प्रस्तुत की थी। माधवनगर पुलिस ने ठगों के साथियों के फरार होने और भोपाल में भी हुई ठगी की घटना से न्यायालय को अवगत कराया। जिसके बाद न्यायालय ने तीनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अब तीनों को जेल में ही रहना होगा। भोपाल पुलिस उज्जैन आने के बाद ठगों का प्रोटेक्शन वारंट जारी कर सकती है। भोपाल में भी ठगों के फुटेज ज्वेलर्स दुकानो पर मिले है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment