इंदौर। गुरुवार को पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में रहने वाले 27 साल के छात्र ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने इसी साल एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। उसकी सनद (लाइसेंस) अभी जारी नहीं हुई थी।परिजनों के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और स्कूल गई हुई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने छात्र को फंदे पर लटका देखा।पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
।