मुहर्रम जुलूस में 3 भाइयों पर चाकू से हमला:धक्का लगने पर हुआ था विवाद

इंदौर।सराफा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मुहर्रम जुलूस के दौरान मामूली धक्का लगने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन नाबालिग भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय निजामुद्दीन निवासी जिन्सी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाइयों फैजान और 15 वर्षीय हैदर अली के साथ जिन्सी हाट मैदान से निकल रहे मुहर्रम जुलूस में शामिल था। इसी दौरान भीड़ में आरोपी अयान से धक्का लग गया। आरोप है कि इस बात पर अयान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने निजामुद्दीन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोनों भाइयों पर भी अयान और उसका साथी अली हमला करने लगे।

सीने पर किया था वार-शिकायत के मुताबिक अयान ने चाकू निकालकर निजामुद्दीन के सीने पर वार करने की कोशिश की। बचाव के दौरान चाकू उसके बाएं हाथ में लगा। वहीं हैदर अली ने चाकू पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। इसी दौरान आरोपी अली ने फैजान पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अयान, अली और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment