सांवरिया सेठ जा रहे थे 8 दोस्त कार खाई में गिरी…1 की मौत: 7 घायल, 2 इंदौर रेफर

उज्जैन।उज्जैन के बदनावर बायपास पर रविवार तड़के इंदौर से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकली स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक शेफ की मौत हो गई, जबकि 12वीं कक्षा के सात छात्र घायल हो गए।सभी युवक 25 तारीख को जन्मदिन मनाने और दर्शन के लिए इंदौर से रवाना हुए थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर अंधेरा था और आगे मृत गाय पड़ी होने के साथ-साथ सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इसी कारण चालक ने वाहन साइड में लेने की कोशिश की, जिससे कार असंतुलित होकर पलट गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment