उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर शनिवार को नासिक से आई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दर्शन की अंतिम इच्छा लेकर पहुंची थी। मृतका की पहचान सीमा पति के रूप में हुई है।ट्राइसाइकिल से मंदिर तक पहुंचे-पति भेरू पत्नी सीमा को ट्राइसाइकिल के सहारे महाकाल मंदिर तक लेकर पहुंचे। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं, पति की भी तबियत खराब थी।
गेट पर बिगड़ी तबीयत-मंदिर में प्रवेश से पहले गेट के बाहर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी मौके पर पहुंचे और परिवार की सहायता की जिम्मेदारी संभाली। डागर ने परिजनों से संपर्क कर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार कराया।