कोलकाता।पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग दोपहर 2 बजे तक 16 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 76 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उन्हें 1.11 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 34873 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 5319 वोट मिले हैं। फालता सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होगी।यहां 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था।
फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।