नई दिल्ली/भोपाल।दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक 45°C तामपान के साथ सबसे टॉप पर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज है। टॉप 10 में यूपी के 6 शहर हैं, इनमें बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। शनिवार को भी टॉप 50 शहरों में 37 भारत के थे। बांदा का तापमान 46.2°C रहा था।इस समय भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। शनिवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान 47.1°C था। जो लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर था।इधर, तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, मुलुगु, महबूबनगर में 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के: राजस्थान-UP सहित 7 राज्यों में आंधी-बारिश