इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी ने शराब की बोतल और पास में रखी पानी भरने की मोटर से हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।एरोड्रम थाना प्रभारी वरेन्द्र कुशवाह ने बताया कि घटना पंचवटी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान जितेन्द्र पुत्र फूलचंद मीणा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसारजितेन्द्र और धर्मेंद्र साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धर्मेंद्र ने पहले शराब की बोतल और फिर पास में रखी मशीन उठाकर जितेन्द्र के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जितेन्द्र एक निजी बैंक में काम करता था। उसकी पत्नी करीब सात साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वह अकेला रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी धर्मेंद्र पंवार की तलाश शुरू कर दी है।
:शराब पीने के दौरान हुआ दोस्तों में विवाद बोतल मारकर दोस्त की हत्या, मोटर से भी मारा