उज्जैन/ मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं जंगल से लगे इलाकों में गई थीं, जहां बाघों ने हमला कर उन्हें मार डाला। एक बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत गया,एक महिला का सिर और छाती का हिस्सा खाया गया, जबकि दूसरी महिला के शव का कमर से नीचे का हिस्सा बाघ ने नोच डाला।
लगातार हुई दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल से लगे इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
पहली घटना: महिला को घसीटकर जंगल ले गया बाघ पहली घटना बरघाट थाना क्षेत्र के बीजाटोला गांव में हुई। यहां सेवबती मर्सकोले (45), पति शिवचरण मर्सकोले, रविवार दोपहर गांव के पास जंगल से लगे खेत में गुल्ली फल बिनने गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले।
खोजबीन के दौरान जंगल में उनका शव मिला। शव का कमर से नीचे का हिस्सा बाघ खा चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ महिला को खेत से घसीटकर जंगल में ले गया था। कुछ लोगों ने उसे शव के पास देखा भी, लेकिन भीड़ पहुंचने पर वह जंगल में भाग गया।